चाय बागानों की 30 प्रतिशत भूमि चाय पर्यटन को देने को लेकर सांसद राजू बिष्ट ने सीएम ममता बनर्जी पर बोला हमला, आंदोलन की दी धमकी



 सिलीगुड़ी (पीबी टीवी ) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चाय बागानों की 30 प्रतिशत भूमि को चाय पर्यटन सहित अन्य उद्देश्यों के लिए उपयोग करने की अनुमति देने की घोषणा की गई है। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए इसे एक खतरनाक कदम बताया है।

 सांसद राजू बिष्ट ने चाय बागानों पर मुख्यमंत्री के फैसले पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी अब सिर्फ एक साल के लिए बची है, इसलिए चाय बागानों को लेकर वह क्या निर्णय लेती हैं, यह कोई बड़ी बात नहीं है। दिल्ली से बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी चाय बागानों की जमीन की मालिक नहीं हैं।

बागडोगरा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चाय बागानों की 30 प्रतिशत जमीन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हाथों में देना पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि एक समय चाय बागानों की जमीन अंग्रेजों के पास थी। उनके जाने के बाद, केन्द्र सरकार ने भारतीयों को भूमि पट्टे पर दे दी। ममता बनर्जी जमीन की मालिक नहीं हैं, वह अपनी मर्जी से 30 प्रतिशत या 10 प्रतिशत दूसरों को नहीं सौंप सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मजदूरों के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने धमकी दी कि यदि 30 प्रतिशत भूमि देने से चाय बागान श्रमिक पीड़ित होते है तो आने वाले दिनों में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी तरह से राज्य के मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगी।

 साथी उन्होंने बागडोगरा एयरपोर्ट के लिए आवंटित 16 00 करोड़ रुपए के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि एयरपोर्ट निर्माण कार्य में स्थानीय ठेकेदारों और स्थानीय लोगों को काम मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने का उद्देश्य वहां शांति बहाली करना है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता