रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल में प्रसूति की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, प्रदर्शन



रानीगंज-रानीगंज में एक प्रसूति की मौत के बाद डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति के कार्यकर्ता और स्थानीय नेता ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया. शनिवार को अंडाल के गोपालमाठ इलाके की रहने वाली 32 साल की मामनी बाउरी को प्रसव पीड़ा होने पर रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल में डॉक्टर बिजन मुखर्जी के अंडर में भर्ती कराया गया था. शाम को सीज़र करके बच्चे का जन्म हुआ लेकिन कुछ देर बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई.




इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति की नेत्री और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल प्रशासन से जवाब मांगा.उन्होंने नवजात शिशु की देखभाल की जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन पर डालने की मांग की.



इस घटना के विरोध में लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 60 को जाम कर दिया. पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर किये.


अंततः घण्टो प्रदर्शन कर अस्पताल प्रशासन ने शिशु को 6 महीने तक रखकर उसकी देखभाल करने और फिर उसे परिवार को सौंपने का आश्वासन दिया. इस आश्वासन के बाद पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति के सदस्यों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात