रानीगंज पुलिस ने डकैती की योजना बनाते दो और बदमाश गिरफ्तार




रानीगंज: बख्तारनगर एचपी गैस गोदाम के पास डकैती की योजना बनाने वाले कुख्यात गिरोह के दो और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रानीगंज थाने की पीसी पार्टी ने शिशु बागान स्टेडियम के पास एक छापेमारी में इमरान खान उर्फ कल्लू (37) और मोहम्मद जुबेर को गिरफ्तार किया.दोनों आरोपी बख्तार नगर जंगल में छिपे हुए थे.इमरान खान उर्फ कल्लू रानीगंज के धोबी मोहल्ला का रहने वाला कुख्यात बदमाश,जबकि मोहम्मद जुबेर रोनाई मजार शरीफ का रहने वाला है


रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर रानीगंज थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.उन्हें पहले भी कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है.


पुलिस का दावा है कि इन आरोपियों को एक और डकैती करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे एक बड़ी डकैती को विफल किया गया है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात