केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला, हिटलर से की कांग्रेस की तुलना




 कोलकाता (पीबी टीवी) बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय शिक्षा एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार वर्तमान में दिल्ली पहुंचे हुए हैं. आज वह संसद सत्र में भाग लेंगे। इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।तृणमूल कांग्रेस के द्वारा बांग्लादेश मुद्दे पर प्रधानमंत्री की बयान की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जानते हैं कि उन्हें क्या करना है. तृण  मूल कांग्रेस हिन्दुओं को लुभाने की राजनीति कर रही है. लेकिन भूलना नहीं चाहिए कि रावण ने सिर्फ एक बार ही गेरुआ वस्त्र पहना था, वह भी सीता हरण के लिए. तृणमूल कांग्रेस भी ऐसी ही है, लोगों को इसके झांसे में नहीं आना चाहिए।  ममता बनर्जी के द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव का विरोध करने पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जो चाहेंगी, वही देश में नहीं हो सकता है. देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री जो चाहेंगे वही होगा। एक देश एक राष्ट्र  चुनाव से चुनाव खर्च काफी कम हो जाएगा, देश का विकास तेजी से होगा। कांग्रेस के द्वारा लोकतंत्र खतरे में कहे जाने के बाद को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए जवाहरलाल नेहरू ने कई किताबों को बैन  कर दिया था. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लागू की थी. अगर कांग्रेस की तुलना है हिटलर से की जाए तो भी गलत नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता