रानीगंज में इनरव्हील क्लब का जागरूकता अभियान: श्याम मंदिर के पास लगाए गए नो पार्किंग बोर्ड




रानीगंज: रानीगंज में बढ़ते यातायात की समस्या से निपटने के लिए इनरव्हील क्लब ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. क्लब ने श्याम मंदिर के पास एनएसबी रोड पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाए . साथ ही संस्था के अध्यक्ष जया संथोलिया, सचिव अनुराधा झुनझुनवाला,अर्चिता टोडानी,नीतू सराफ सहित अन्य सदस्यों ने राहगीरों को हिदायत दी कि अपनी गाड़ियों को पार्किंग पर ही पर करें और कहीं पर भी अपनी गाड़ियां पार्क ना करें जिससे जाम लग सकता है.यह कदम मंदिर में आने वाले भक्तों की बड़ी संख्या के कारण लगने वाले जाम को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है.


इस अवसर पर क्लब की जिला चेयरपर्सन अनिंदिता दे ने कहा, "इनरव्हील क्लब महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है. हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. साथ ही, हम समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं."


उन्होंने आगे कहा, "श्याम मंदिर में भक्तों की भीड़ के कारण यहां यातायात की समस्या गंभीर हो गई है.इस समस्या के समाधान के लिए हमने नो पार्किंग के बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है. हम उम्मीद करते हैं कि इससे यहां यातायात सुचारू रूप से चल पाएगा."


क्लब की अध्यक्षा जया संथोलिया ने कहा, "हमारा क्लब महिलाओं को विभिन्न कौशल सिखाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करता है. हाल ही में, हमने साइबर अपराधों से बचाव और मोबाइल का सही उपयोग करने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए हैं."


ईस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के महत्व पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और स्वावलंबी बनाना ही देश के विकास का आधार है. क्लब बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए भी काम कर रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार