बांग्लादेश के राष्ट्रीय कवि नजरुल इस्लाम की कविता देती है शांति का संदेश



जामुड़िया-बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों ने एक बार फिर मानवीय मूल्यों को चुनौती दी है. हाल के दिनों में बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों और अत्याचारों ने देश और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह स्थिति न केवल मानवीयता के लिए एक कलंक है बल्कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए भी एक गंभीर खतरा है.



बांग्लादेश के राष्ट्रीय कवि क़ाज़ी नजरूल इस्लाम के भतीजे क़ाज़ी रिजाउल करीम ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है.उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश के हिंदुओं पर चोट पहुंचाने से उनका हृदय भी दुखी होता है.उन्होंने यह भी कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश की मुक्ति के लिए जो बलिदान दिया था, आज वह धूमिल हो रहा है. रबिंद्रनाथ टैगोर और मुजीबुर्रहमान जैसी महान हस्तियों की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं और शेख हसीना को देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी.


क़ाज़ी रिजाउल करीम ने अपने चाचा क़ाज़ी नजरूल इस्लाम की कविता का हवाला देते हुए कहा कि "हमलोग एक ही डाल के दो फुल है हिन्दू मुस्लमान, मुस्लिम जिसका नयन और हिन्दू उसका प्राण ." यह कविता आज भी प्रासंगिक है और बांग्लादेश में स्थायी शांति के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत हो सकती है.


यह घटना न केवल बांग्लादेश के लिए बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के लिए एक चिंता का विषय है. बांग्लादेश भारत का निकटतम पड़ोसी है और दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंध हैं. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का भारत के साथ संबंधों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.


इस घटना से यह स्पष्ट है कि धार्मिक सहिष्णुता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना कितना महत्वपूर्ण है. हमें सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के बीच सद्भाव और भाईचारा का माहौल बनाना होगा. हमें उन ताकतों का विरोध करना होगा जो धार्मिक आधार पर विभाजन फैलाती हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार