दा लाइफ फाउंडेशन ने रचाया सांप्रदायिक सौहार्द का नया इतिहास,कराया 20 जोड़े का विवाह



जामुड़िया: दा लाइफ फाउंडेशन सोशल हैंड जामुड़िया ने रविवार को दामोदरपुर इलाके में आयोजित सामुहिक विवाह समारोह के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द की एक नई मिसाल पेश की है. इस समारोह में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के कुल 20 जोड़ों ने एक साथ सात फेरे लिए.


समारोह में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की परंपराओं का पूरा ख्याल रखा गया. हिंदू जोड़ों की शादी हिंदू परम्परा के अनुसार और मुस्लिम जोड़ों की शादी मुस्लिम रीतिरिवाज के अनुसार संपन्न हुई.


नवविवाहितों को दिए गए उपहार:


नवविवाहित जोड़ों को दहेज के रूप में स्टील की खाट, अलमारी, रैक, स्टील के बर्तन, कुर्सियाँ, सोने के आभूषण, कपड़े, साड़ियाँ, मेकअप किट, राशन और कुकवेयर जैसे आवश्यक सामान दिए गए.


समारोह में भव्य भोजन की व्यवस्था:


इस सार्वजनिक विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन और मेहमानों के लिए भव्य भोजन की भी व्यवस्था की गई थी.


इस अवसर पर संस्था के संस्थापक शेख सदरुद्दीन ने कहा कि इस तरह के सामूहिक विवाह आयोजन से समाज में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी आसानी से हो जाती है.उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल हमारे बीच भेदभाव डालने का प्रयास करते हैं, लेकिन हमें मिलकर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना चाहिए.


इस मौके पर हाजी रिजिया बीबी, जिला सभाधीपति विश्वनाथ बाउरी, सचिव बबलू पोद्दार और संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन