एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमय मौत।




उत्तर दिनाजपुर : उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद थाने के जयनगर ग्राम पंचायत नंबर एक  अंतर्गत  केशवपुर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमय मौत से सनसनी फैल गयी. बताया जाता है कि परिवार के चार सदस्यों में से तीन की कल शाम अप्रत्याशित मृत्यु हो गई । हाजी अफाजुद्दीन मोहम्मद (61) के बेटे मोहम्मद कुतुबुद्दीन (26), उनकी पत्नी परवीन बेगम (22) और बेटी माही खातून (3) के शव घर के अंदर पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रायगंज मेडिकल कॉलेज भेज दिया और जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों को आशंका है कि पारिवारिक विवाद और जमीन विवाद के कारण हत्या हुई होगी. पुलिस ने मृत मोहम्मद कुतुबुद्दीन के पिता हाजी अफाजुद्दीन मोहम्मद (61) को गिरफ्तार कर लिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता