प्रयाग चिटफंड मामले में संस्था के प्रमुख वासुदेव बागची और उनके बेटे अविक बागची को ईडी ने किया गिरफ्तार




कोलकाता (पीबी टीवी) - लाखों लोगों की गाढ़ी कमाई ठगने वाली चिटफंड कंपनी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. 2800 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले के मुख्य आरोपी पिता-पुत्र वासुदेव बागची और अविक बागची को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले ये दोनों आरोपी गिरफ्तार होने के बाद जमानत मिलने के बाद छुपे हुए थे और अब इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. इन पिता-पुत्रों पर फर्जी चिटफंड कंपनियों के जरिए लाखों लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। फिलहाल इस चिटफंड कंपनी पर आम जनता का 1900 करोड़ रुपये बकाया है.

मंगलवार सुबह ईडी ने न्यू अलीपुर साहपुर कॉलोनी स्थित वासुदेव बागची और अभिक बागची के घर पर छापेमारी की. साथ ही शहर में उनका एक रिसॉर्ट है, वहां भी उनकी तलाश ली गई तलाशी और पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।जानकारी के अनुसार कोलकाता और मुंबई में कई जगहों पर तलाश की गई. इस दौरान घोटाले से जुड़े कई रिकॉर्ड जब्त किए गए है ईडी पिता-पुत्र द्वारा जनता को धोखा देकर अर्जित की गई संपत्ति की जानकारी जुटा रही है। ईडी कोलकाता की कार्रवाई चिटफंड कंपनी द्वारा एकत्रित धन को सही मालिकों/जमाकर्ताओं को लौटाने के उद्देश्य के अनुरूप है। ईडी इन दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी से जुटाई गई संपत्ति की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात