जामुड़िया-श्यामला ग्राम पंचायत के प्रधान असित मंडल की पहल पर अलीनगर गांव के लगभग 170 बत्तख पालकों को उन्नत नस्ल के बत्तख के चूजे वितरित किए गए हैं. इस पहल से क्षेत्र में बत्तख पालन को काफी बढ़ावा मिलेगा.
बदलते समय के साथ लोगों में खेती के साथ-साथ पशुपालन की ओर भी रुझान बढ़ रहा है,लेकिन कई बार पशुओं में बीमारियों के कारण लोग उन्हें पालने से कतराते हैं. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत ने यह कदम उठाया है.
ग्राम पंचायत प्रधान असित मंडल ने बताया कि, "आज हमने लगभग 170 बत्तख पालकों को उन्नत नस्ल के बत्तख के चूजे दिए हैं.हम इस पहल से काफी खुश हैं. आजकल लोग पशुओं को पालना कम कर रहे हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि लोग पशुपालन को अपनाएं."
अलीनगर गांव के बत्तख पालक भी इस पहल से काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि, "पंचायत प्रधान की मदद से हमें उन्नत नस्ल के बत्तख के चूजे मिले हैं.हम इन्हें बहुत ध्यान से पालेंगे।"



0 टिप्पणियाँ