सिंघारन नदी बचाओ कमेटी द्वारा पथ सभा कर की गई नेशनल हाईवे 60 को अवरोध






 जामुड़िया:तपसी इलाके स्तिथ राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के तपसी ओवरब्रिज के पास मंगलवार को सिंघारन नदी बचाओ कमिटी द्वारा पथ सभा किया गया .ततपश्चात सिंघारन नदी को कारखानों से बचाने की मांग करते हुए पथ अवरोध किया गया.पथ सभा के दौरान संबोधित करते हुए जामुड़िया के पूर्व विधायक धीराज लाल हाजरा ने कहा की जामुड़िया का लाइफ लाइन कहे जाने वाले सिंघारन नदी को कारखानों के दूषित पानी तथा आयरनयुक्त रसायन से दूषित किया जा रहा है. सिंघारन नदी का पानी दूषित होने से दामोदर नदी का पानी भी दूषित हो रहा है क्युकी सिंघारन नदी दामोदर नदी में जाकर मिलती है.उन्होंने कहा की एक ओर केंद्र सरकार नदियों को बचाने का मुहिम चला रही है तो दुसरी ओर पश्चिम बंगाल राज्य में नदियों का शोषण हो रहा है, जिसपर सरकार का कोई ध्यान नहीं है. सिंघारन नदी को बचाने के लिए अनेकों बार जिला तथा ब्लॉक स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत किया गया है लेकिन नदी को संरक्षित करने के लिए कोई पहल नहीं किया गया.सभा के दौरान सिंघारन नदी बचाओ कमिटी के संयोजक अजीत कोडा ने कहा की जामुड़िया के कारखाना मालिकों द्वारा सिंघारन नदी का अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसे दखल मुक्त कराना अति आवश्यक हो गया है.उन्होंने कहा की जामुड़िया के कारखाना मालिकों द्वारा नदी के दोनो ओर सीमेंट से ढलाई कर नदी को संकरी कर दिया गया है जिसे तोड़कर सिंघारन नदी को उसके पुनर्रूप में लाना होगा.इसके अलावा नदी को संरक्षित रखने के लिए नदी की साफ सफाई करने के अलावा सिंघारन नदी के दोनो ओर पेड़ लगाना होगा. नदी के किनारे वाले गांव जैसे हुबडूबी,जानबाजार,सार्थकपुर,मोहिसाबुडी,तपसी स्टेशन पाड़ा आदि गांव के लोग सिंघारन नदी का पानी इस्तेमाल करते है ,लेकिन नदी का पानी दूषित तथा केमिकल युक्त होने के कारण लोगों को चर्म रोग सहित विभिन्न तरह की स्वास्थ संबंधी बीमारी हो रही है. जब तक सिंघारान नदी को उसके मूल रूप तक नहीं लाया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा,क्योंकि जल ही जीवन है,तो नदी हमारी सभ्यता .पथ सभा के दौरान सिंघारन नदी बचाओ कमिटी के चंद्र हंसदा,दीपक दास, पश्चिम बंग विज्ञान मंच के उज्जवल चटर्जी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात