बंगाल झारखंड सीमा स्थित डूबुरडीही चेक पोस्ट पर की गई नाकेबंदी झारखंड आने वाले बड़े वाहन को बंगाल में प्रवेश की अनुमति नहीं , वाहनों के चालक परेशान




आसनसोल-बंगाल झारखंड सीमा पर स्थित डूबुरडीही चेक पोस्ट पर कल से ही नाकेबंदी की गई है। झारखंड की तरफ से आने वाले किसी भी बड़े वाहन को बंगाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है जिससे इन वाहनों के चालक बेहद परेशान है हालांकि इस बारे में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी ट्रैफिक पीवीजी सतीश ने बताया की बाढ़ प्रभावित मिदनापुर की तरफ भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है घटना की सूचना पाकर कुल्टी के भाजपा विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से जानना चाहा कि झारखंड की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को क्यों रोका जा रहा है जब उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस कार्रवाई की लिखित आदेश को दिखाने की मांग की तब पुलिस अधिकारी लिखित आदेश की कापी नहीं दिखा पाए इसके बाद डॉक्टर अजय पोद्दार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर उतरकर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया जाने लगा। उन्होंने झारखंड की तरफ से आने वाले भारी वाहन चालकों को आगे आने के लिए कहा इस पर डॉ अजय पोद्दार के साथ पुलिस अधिकारियों की बहस हो गई इसके बाद डॉक्टर अजय पोद्दार ने बताया कि पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि आज शाम से बंगाल झारखंड सीमा फिर से खोल दी जाएगी डॉ अजय पोद्दार ने साफ कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो भाजपा फिर आंदोलन करेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता