सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर रानीगंज माकपा द्वारा निकाली गई शोक रैली





रानीगंज/जामुड़िया-मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचूरी का गुरुवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था .72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी. शुक्रवार को उनकी याद में रानीगंज में माकपा की तरफ से एक शोक रैली निकाली गई .इस रैली में रानीगंज के कई बड़े वामपंथी नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए रैली में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रानीगंज के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा किया. इस संदर्भ में आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी ने कहा कि कल दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में सीताराम येचूरी का निधन हो गया वह फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे . सीताराम येचूरी का निधन पूरा देश में वामपंथ के लिए एक बहुत बड़ा आघात है. उन्होंने हमेशा लोकतंत्र और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए संघर्ष किया. 2016 में संसद में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में नवाजा गया था. कल प्रकाश करात और वृंदा करात सीताराम याचूरी के पार्थिव शरीर को लाल झंडे में लपेटकर दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल ले जाएंगे जहां विज्ञान के परीक्षण के लिए उनके परिवार की मौजूदगी में उनके पार्थिव शरीर को एम्स हॉस्पिटल को दान कर दिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि अगले 7 दिनों तक पार्टी के कार्यालय में पार्टी का झंडा आधा झुका हुआ रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता