राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कंटेनर में लगी आग, अंदर रखी टोटो और ई बाइक जलकर राख





रानीगंज-एक कंटेनर में लोड होकर उत्तर प्रदेश जा रही नई नौ टोटो और 5 इलेक्ट्रिक बाइक जलकर राख हो गई. यह घटना शुक्रवार रात रानीगंज के मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र के मंगलपुर मोड़ के समीप पेट्रोल पंप के पास घटी. घटना के समय ड्राइवर और खलासी एक ढाबे पर खाना खा रहे थे ,तभी अचानक उन्हें अपनी गाड़ी के अंदर आग की लपटें दिखाई दी. फिर, जब वाहन को वहां हटाने की कोशिश की जा रही थी तो आग और तेजी से फैल गई और कंटेनर के अंदर सभी टोटो और सभी ई बाईकों को अपनी चपेट में ले लिया. दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कंटेनर के अंदर रखे ज्यादातर वाहन जलकर खाक हो गईं.फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर नेशनल हाईवे के किनारे खड़ा है. इस घटना में ट्रेलर के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गये हैं. ज्ञात हो कि ये गाड़ीयां कोलकाता से उत्तर प्रदेश डिलीवरी के लिए ले जाई जा रही थीं और इसी बीच यह हादसा हो गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात