बंगाल में फिर सामने आई सालिसी सभा की तुगलकी फरमान, युवक और महिला गंजा कर सरेआम घुमाया गया




 उत्तर दिनाजपुर (पीबी टीवी)-उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर ग्राम पंचायत में एक बार फिर से  सालिसी  सभा की तुगलकी फरमान सामने आया है. यहां एक युवक और महिला को गंजा कर यानी उनके सिर के बाल मुड़वा कर पूरे गांव में घुमाया गया है. इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. हालांकि आश्चर्यजनक बात है कि पुलिस को इस मामले में जानकारी नहीं है. इस्लामपुर पुलिस को जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी अनुसार इस्लामपुर ब्लॉक के इस्लामपुर ग्राम पंचायत रुईया आदिवासी गांव की एक विवाहित महिला का स्थानीय युवक से प्रेम संबंध था. जब गांव वालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों को पकड़ कर सालसी सभा में लाया गया। सालिसी सभा में फरमान जारी किया गया. इसके बाद दोनों का सिर गंजा कर गांव में घुमाया गया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है। सवाल उठ रहा है कि जब  सालिसी सभा की न्याय करने लगेगी तो फिर राज्य में कानून व्यवस्था किस लिए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर