परबेलिया सरस्वती क्लब एवं शशि भूषण प्रसाद यादव वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा गणेश पूजा का आयोजन





 कुल्टी-कुल्टी प्रखंड के पारबेलिया सरस्वती क्लब एवं शशिभूषण प्रसाद यादव वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में शुक्रवार की संध्या पारबेलिया कोलियरी फुटबॉल मैदान में गणेश पूजा पांडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बांकुड़ा के सांसद अरूप चक्रवर्ती ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि के अलावा हजारी बाउरी, कर्माध्यक्ष याकुद अंसारी, रघुनाथपुर नगरपालिका के अध्यक्ष तारणी बाउरी, पारबेलिया कोलियरी अभिकर्ता, नितुरिया पंचायत समिति के अध्यक्ष सुभाष बाउरी, डॉ सुबल चक्रवर्ती, शेख बनी अमीन, गुनाराम गोप, नवनी चक्रवर्ती, शांतो चटर्जी एवं पूजा संयोजक शांतिभूषण प्रसाद यादव, क्लब के सचिव मृदुल सरकार, सचिव संजय यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.गणेश पूजा का यह 26 वां वर्ष है.

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 में यह उत्सव तत्कालीन तृणमूल के ब्लॉक अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद यादव ने शुरू किया था. इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. इसके बाद उनकी स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया. 

तत्पश्चात मंगलदीप जलाकर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उदघाटन किया गया. इसके साथ ही 10 दिवसीय मेले की शुरुआत की गई. इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सभी को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता की इस आयोजन को लगातार बरकरार रखना यहां के लोगों की उत्साह और खूबियों को दर्शाता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता