मारवाड़ी युवा मंच का आठवां स्थापना दिवस मनाई गई





रानीगंज- मारवाड़ी युवा मंच की आठवां स्थापना दिवस मनाई गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सामाज सेवी विमल बाजोरिया एवं रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष संदीप भालोटीया थे. कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रतीक मोर ने बताया कि आज रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच का आठवां स्थापना दिवस है. यह बड़ी खुशी की बात है की रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच पिछले आठ वर्षो से लोगों की सेवा कर रहा है. आज यहां पर केक काटकर और एक दूसरे को बधाई देकर स्थापना दिवस मनाई गयी . मारवाड़ी युवा मंच हमेशा लोगों की सेवा करते रहता है और भविष्य में भी उनका यह कार्यक्रम जारी रहेगा. ब्लड डोनेशन कैंप को या ठंडा पानी का वितरण समय-समय पर इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाते रहते हैं . बासंती देवी गोयनका स्कूल के शिक्षिका ज्योति गोही ने बताया कि आज शिक्षक दिवस के मौके पर रानीगंज मारवाड़ी विवाह मंच की तरफ से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया है .इसके लिए वह रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच के आभारी हैं. उन्होंने शिक्षक दिवस के मौके पर एक शिक्षिका के तौर पर वह यह संदेश देना चाहती हैं कि सभी को शिक्षा अर्जित करनी चाहिए . लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करना बेहद आवश्यक है ताकि जीवन में आगे चलकर उन्हें कोई ठग ना सके. इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के महिला शाखा की प्रमुख स्वीटी लोहिया, मारवाड़ी युवा मंच शाखा के पूर्व अध्यक्ष श्याम जालान, आयुष झुनझुनवाला,विनीत खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार