पूर्व बर्दवान ने लॉन्च किया ”भरोसा ऐप, अब पुलिस से संपर्क और शिकायत करना होगा




कोलकाता (पीबी टीवी )| पूर्वी बर्दवान जिला पुलिस ने आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया गया है। ऐप का नाम ''भरोसा''है। यह बंगाली और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।  

पूर्व बर्दवान जिला पुलिस अधीक्षक अमनदीप ने एसपी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर ‘भरोसा’ नामक एक ऐप लॉन्च किया. इस दौरान एसपी ने बताया कि अब जिले के लोगों को किसी भी थाने में जाकर शिकायत के लिए दौड़ भाग नहीं करनी होगी. वे लोग अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन फोन के प्ले स्टोर से ’भरोसा’ ऐप डाउनलोड कर अपना मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन कर घर बैठे अपनी किसी भी तरह की शिकायत कर सकते हैं. इस बाबत उन्हे एक एकनोलेजमेंट नंबर मिल जायेगा जिससे उनकी शिकायत का स्टेटस पता चल पायेगा. ऐप पर की गयी शिकायत, सीधे एसपी कार्यालय से मॉनिटरिंग होगी. जिस थाना क्षेत्र का मामला होगा उसे यहां से फारवर्ड कर दिया जायेगा. सात दिनों के भीतर मामले को सुलझाने की कोशिश की जायेगी. पूर्व बर्दवान जिला पुलिस द्वारा शुरू किये गये इस ऐप को लेकर जिले के लोगों में खुशी है. लोगों का कहना है कि एसपी अमनदीप ने जिले के लोगों को काफी सहूलियत दी है. इस ऐप के माध्यम से लोग अब घर बैठे अपनी शिकायत कर सकेंगे. थानों, नेताओं आदि का अब चक्कर नहीं काटना पड़ेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर