कोलकाता इको पार्क शूटआउट मामले में बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार




कोलकाता (पीबी टीवी)- कोलकाता शूटआउट मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रात में  ही दो लोगों को पुलिस ने अपने गिरफ्त में लिया थ। पूछताछ करने के बाद पुलिस को कई विसंगतियां मिलीं, इसके बाद इकोपार्क थाने की पुलिस बिजनेस पार्टनर काजी रफीकुल इस्लाम  को गिरफ्तार कर लिया.

शनिवार रात को एक युवक की गोली लगने से हुई मौत। जानकरी के अनुसार न्यू टाउन के इको पार्क के पास में दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यवसायीको गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। 

मृतक व्यापारी का नाम नासिमुद्दीन खान है, जो भांगड़ का रहने वाला था। नासिमुद्दीन का ईंट का कारोबार था और वह शनिवार रात को अपने किसी काम से इको पार्क के सामने वाली सड़क से गुजर रहे थे। तभी, दो अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और नासिमुद्दीन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गोली लगने के बाद नासिमुद्दीन मौके पर ही गिर पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात