रानीगंज के खस्ता हाल सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर रानीगंज सिटीजन फॉर्म करेगी 26 सितंबर को धरना प्रदर्शन







रानीगंज-मात्र एक माह के पश्चात पश्चिम बंगाल का सबसे प्रमुख त्योहार दुर्गा पूजा है ,वहीं इसके बाद ही लगातार कई त्योहार सामने है . इस प्रमुख त्यौहार में सिर्फ रानीगंज ही नहीं बल्कि आस-पास के क्षेत्र से भी लोगों का आगमन रानीगंज में होता है ,पर बड़ा दुखद विषय है कि रानीगंज के अधिकांश सड़के खस्ताहाल है. कई कई स्थानों में तो इस बात का पता ही नहीं चल पाता है कि गड्ढे में सड़क है या सड़क पर गड्ढे .इस स्थिति से उबरने लिए रानीगंज सिटीजेन्स फॉर्म लगातार विभागीय अधिकारियों के पास गुहार लगा रही है ,परंतु कोई सुनवाई न होते देख अंतत उन्होंने 26 सितंबर को प्रशासन का ध्यान आकर्षण करने के लिए रानीगंज बोरो कार्यालय के समीप 2 घंटे का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने का निर्णय गुरुवार की संध्या रानीगंज सिटीजन फॉर्म द्वारा आयोजित एक बैठक में ली गई. इस बैठक में रानीगंज सिटीजन फॉर्म के कार्यकारी अध्यक्ष गौतम घटक, महासचिव प्रदीप नंदी, सलाहकार राजेंद्र प्रसाद खेतान एवं दिनेश प्रसाद गुप्ता ,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रानीगंज शाखा के अध्यक्ष चैताली बासु , बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से महेश शराफ़, विद्युत पांडे, रानीगंज ज्वैलरी एसोसिएशन के तरफ से बलराम राय ,मलय रॉय सह रानीगंज के अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे, एवं सभी ने इस धरना प्रदर्शन को लेकर अपनी-अपने रजामंदी दी .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता