महाबीर कोलियरी स्तिथ काजोड़ा दामोदर प्राथमिक विद्यालय की इमारत ढही, लोग में दहशत






रानीगंज-वार्ड नंबर 37 के महाबीर कोलियरी स्थित घनी आबादी वाले इलाके में एक पुरानी स्कूल की इमारत ढह गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. घटना के संबंध में पता चला है कि ईसीएल द्वारा संचालित काजोरा- दामोदा स्कूल जो महाबीर कोलियरी के सिंह द्वार स्थित है, वह स्कूल अब सामुदायिक भवन में तब्दील हो चुका है और इसी सामुदायिक भवन में इलाके के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते थे और छोटे-छोटे बच्चे वहां खेलते थे. कल रात की बारिश में अचानक यह जर्जर सामुदायिक भवन का एक हिस्सा ढह गया, जिससे लोग आतंकित हो गए ,इस घटना से इलाके में घण्टो लोडशेडिंग हो गई, 500 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई.स्थानीय लोगो का आरोप है कि इलाके के लोगों ने ईसीएल अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन अधिकारियों ने इसके बावजूद कोई उपाय नहीं किया. और परिणामस्वरूप, सभी को डर है कि यह धसान फिर से हो सकता है. उनका कहना है कि अगर ईसीएल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई नहीं की तो जान माल की हानि हो सकती हैं. स्थानीय लोगों का दावा है कि अगर इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति भयावह हो सकती है.दूसरी और इस संबंध में ईसीएल अधिकारियों की कोई टिप्पणी सामने नहीं आयी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात