आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर एवं शक्तिगढ़ में एक आदिवासी लड़की के हत्या के विरोध में दिशम आदिवासी गांवता द्वारा रानीगंज रेलवे मैदान से लेकर रानीगंज शिशु बागान मोड तक मशाल लेकर धिक्कार जुलूस निकाली गई.







रानीगंज-कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर और 14 अगस्त को पूर्व बर्दवान के शक्तिगढ़ में एक आदिवासी लड़की के हत्या के विरोध में गुरुवार को रानीगंज में दिशम आदिवासी गांवता की तरफ से रानीगंज रेलवे मैदान से लेकर रानीगंज शिशु बागान मोड तक मशाल लेकर धिक्कार जुलूस निकाली गई ,जिसमें संगठन के तमाम कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे. इस बारे में संगठन के सदस्य सीमा मंडी ने बताया की 9 अगस्त को कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में जिस तरह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई और उसके बाद 14 अगस्त को जब महिलाएं रात में सड़कों पर उतरकर उस घटना का विरोध प्रदर्शन कर रही थी ,दूसरी और पूर्व बर्दवान के शक्तिगढ़ में एक आदिवासी लड़की की हत्या कर दी गई, दोनों ही मामलों में अभी तक दोषियों को उचित सजा नहीं मिली है .कोलकाता वाले मामले में भले ही एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है लेकिन शक्तिगढ़ वाले मामले में अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसी के खिलाफ आज यह विरोध रैली निकाली गयी. इस रैली के जरिए वह महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रशासन से मांग कर रही हैं . इस बारे में संगठन के जिला संयोजक सैलामन मंडी ने बताया कि आज उनके संगठन के तरफ से कोलकाता और शक्तिगढ़ की घटनाओं के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है, उनकी मांग है कि कार्यस्थल हो या कहीं और महिलाओं को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए, क्योंकि आज महिलाएं घर से बाहर निकल रहे हैं ऐसे में अगर उनके साथ इस तरह की घटनाएं होती रहेगी तो महिला सुरक्षा सवालों के घेरे में आ जाएगी. इस रैली के जरिए वह प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाए और दोनों घटनाओं में दोषियों को जल्द से जल्द चिन्हित करके उन पर कार्रवाई की जाए और उन्हें कानूनी तौर पर सजा दी जाए. उन्होंने कहा कि जब राष्ट्र नागरिकों को सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाता तब नागरिक समाज को सड़कों पर उतरना पड़ता है और आज यही स्थिति बन गई है.वही इस जुलश मे संगठन के जिला पर्यवेक्षक भूवन मंडी,सुखमय मुर्मू, सहित काफी संख्या में आदिवासी पुरुष महिला उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार