Slide 1 Slide 2 Slide 3

आर जी कर में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद कि गयी हत्या के विरोध में डीवाईएफआई द्वारा बल्लभपुर पुलिस फांड़ी का घेराव किया गया



रानीगंज-वामपंथी युवा संगठन डीवाईएफआई की और से शनिवार को बल्लभपुर पुलिस फांड़ी का घेराव किया गया .इनका कहना है कि कल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया था लेकिन उसके बाद जब सभी कर्मी बुद्धदेव भट्टाचार्य के अंतिम संस्कार में व्यस्त थे ,की खबर आई की कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षण ले रही महिला डॉक्टर का बलात्कार कर खून किया गया है .इसके बाद जब डीवाईएफआई नेता मीनाक्षी मुखर्जी और ध्रुवाज्योति साहा विरोध प्रदर्शन करने आरजी कर अस्पताल पहुंचे तो पुलिस द्वारा उनको बलपूर्वक रोका गया. उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस टीएमसी नेताओं के भ्रष्टाचार को छुपाने में लगी है कोयला ,बालू से पैसा उगाहने में लगी है ,लेकिन महिलाओं की सुरक्षा आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती और जब इसके खिलाफ वामपंथी आंदोलन करते हैं तब उन्हें बलपूर्वक रोका जाता है. इसी के खिलाफ आज यहां पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज और कल पूरे राज्य में संगठन की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा . जिस तरह से एक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार करके उसका खून किया गया है उससे पता चलता है कि राज्य में महिलाएं कितने असुरक्षित हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति कितनी बिगड़ चुकी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त