पश्चिम बंगाल के जेल मंत्री अखिल गिरि ने दिया इस्तीफा, महिला वन अधिकारी को धमकी देना पड़ा महंगा



कोलकाता (पीबी टी वी)|  महिला रेंजरलप  धमकी देना पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्री अखिल गिरि को महंगा पड़ा है . ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की नाराजगी के बाद उन्होंने रविवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया. वह इसे सोमवार को लिखित रूप में जमा करेंगे. रविवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी ने अखिल गिरि को फोन पर कहा था कि उन्होंने जिस महिला का अपमान किया है, उससे माफी मांगें और पार्टी को अपना त्यागपत्र सौंप दें. इससे पहले अखिल गिरि ने पार्टी के निर्देश पर माफी मांगने की बजाय सिर्फ खेद जताया था. इससे पार्टी उससे संतुष्ट नहीं थी. इसके बाद उनसे इस्तीफा देने को कहा गया और अगर उन्होंने खुद इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें मंत्रालय से बर्खास्त किया जा सकता है.बता दें कि अखिल गिरि के खिलाफ कड़ा कदम उठाकर ममता बनर्जी ने पार्टी और प्रशासन को यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी के निर्देश की अवज्ञा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उधर, प्रशासन को भी मुख्यमंत्री का संदेश गया कि अधिकारी निडर होकर काम करें, सरकार और सत्ता पक्ष उनके साथ है.

तृणमूल कांग्रेस ने आदेश दिया कि जेल मंत्री अखिल गिरि को एक महिला वन अधिकारी को बुरा भला कहने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. उन्हें व्यक्तिगत तौर पर उस अधिकारी से माफी मांगनी चाहिए. अगर वह माफी नहीं मांगते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. इस हिदायत के बाद अखिल गिरि को उस दिन की घटना पर खेद जताया था और उन्होंने इस घटना का ठीकरा वन अधिकारी पर फोड़ा था. इसे लेकर पार्टी नाराज हो गई और अखिल गिरि से इस्तीफा देने कहा था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता