फिरे पावा के तहत रानीगंज पुलिस ने गुम हुए 60 लोगो के मोबाइल लौटाए





रानीगंज-आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से फिरे पावा नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है जहां पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में जिन लोगों के मोबाइल चोरी हो जाते हैं या खो जाते हैं उनको अगर पुलिस द्वारा वापस प्राप्त कर लिया जाता है तो उन्हें उनके असली मालिकों को लौटाया जाता है .रविवार को रानीगंज थाना द्वारा थाना प्रभारी विकास दत्ता के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया .जहां पर कई लोगों के चोरी हुई या खोए हुए मोबाइल वापस लौटाए गए.इस मौके पर यहां रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव ,रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान, अरुण भरतीया सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे. इस मौके पर जिन लोगों के मोबाइल खो गए थे या चोरी हो गए थे ,जिनमें 60 लोगो को उनके मोबाइल वापस किए गए, जिससे उन लोगों के चेहरे पर खुशी दौड़ गई. उन्होंने कहा कि उनको उम्मीद नहीं थी कि उनको उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिलेगा. इसके लिए उन्होंने रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता और पूरी टीम को धन्यवाद दिया वहीं उपस्थित अतिथियों ने भी रानीगंज थाना प्रभारी और रानीगंज थाने के सभी कर्मचारियों अधिकारियों की तारीफ की और कहा कि पुलिस प्रशासन इसी तत्परता से लोगों की सुरक्षा करती रहे तो लोगों का विश्वास और ज्यादा बढ़ेगा .उन्होंने कहा कि रानीगंज थाना ने हमेशा रानीगंज के लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और उनका पूरा भरोसा है कि विकास दत्त के नेतृत्व में यह आगे भी बरकरार रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता