काकुड़गाछी के लोहापट्टी इलाके में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू




 कोलकाता (पीबी टी वी ) | काकुड़गाछी के लोहापट्टी इलाके में आधी रात को भीषण आग लग गई। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे वहां की पांच कारखानों में आग लग गई। दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुँची। काकुड़गाछी  अग्निशमन विभाग के मुताबिक, कारखानों में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैली। स्थानीय निवासियों ने पहले आग देखी। देखते ही देखते आग आसपास की कारखानों तक फैल गई। संकरा इलाके होने के कारण आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। आग कैसे लगी इसका कारण पता नही चल पाया है। स्थानीयों के अनुसार शॉट सर्किट से आग लगी होगी। कुछ लोगों के अनुसार सिलेंडर फटने की भी आवाज सुनी गई।सुबह नौ बजे तक कांकुड़गाछी की आग पर अभी भी पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था. हालांकि  बाद में अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाया . हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता