कोलकाता -4 जून को लोकसभा चुनाव के मतों की गिनती की जाएगी. इस बीच राजनीतिक पार्टियों के चुनाव चिन्ह वाली मिठाइयां बाजार में काफी बिक रही हैं .18वीं लोकसभा का चुनाव संपन्न हो गया. 4 जून को अर्थात कल काउंटिंग है. दूसरी ओर बाजारों में राजनीतिक दल और कार्यकर्ता समर्थकों को ध्यान में रखकर राजनीतिक दल के चिह्न वाली मिठाइयां बनाई जा रही हैं। यह मिठाई दक्षिण कोलकाता के नवीनचंद्र एंड संस में तैयार की जा रही है। नलिन चंद्रा संस के कर्मचारी उत्पल मंडल ने कहा, इस मिठाई की मांग बहुत ज्यादा है. धड़ाधड़ ऑर्डर आ रहे हैं जिनका सप्लाई करने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं इस मिठाई को बनाने वाले बिस्वजीत दास ने बताया कि यह मिठाई अलग-अलग फ्लेवर के साथ बनाई जा रही है. जिनमें से एक है पसंदीदा चॉकलेट फ्लेवर। तृणमूल के चुनाव चिह्न वाली मिठाइयां चॉकलेट फ्लेवर से बनाई जाती हैं। यह मिठाई दुकान पर आने वाले ग्राहकों का ध्यान खींच रही है. इस मिठाई को विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के अलावा आम जनता भी खरीद रही है. प्रत्येक मिठाई की कीमत 90 रुपये है। यह मिठाई अलग-अलग स्वाद के चनों से बनाई जाती है. प्रत्येक मिठाई को बनाने में 30 मिनट से 45 मिनट का समय लगता है।




0 टिप्पणियाँ