वोट डालने के बाद वोटिंग कक्ष में एक वृद्ध महिला को वोट डालने में मदद कर रहे एक व्यक्ति को केंद्रीय बलों ने बुरी तरह पीटा




बांकुड़ा-वोट डालने के बाद वोटिंग कक्ष में एक वृद्ध महिला को वोट डालने में मदद कर रहे एक व्यक्ति को केंद्रीय बलों ने बुरी तरह पीटा। घटना बिष्णुपुर लोकसभा अंतर्गत कोतुलपुर थाना अंतर्गत परमानंदपुर प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 264 पर घटी. प्रभावित व्यक्ति का नाम माणिक पठान है। माणिक पठान ने कहा कि वोटिंग कक्ष में अपर्याप्त रोशनी के कारण एक बुजुर्ग मतदाता को मतदान करने में कठिनाई हो रही थी। इसलिए वोट डालने के बाद वह मतदान कर्मियों के अनुरोध पर वृद्ध महिला की मदद करने के लिए मतदान कक्ष में प्रवेश कर गए। और फिर केंद्रीय बलों ने उनके साथ जमकर दुर्व्यवहार कर उन्हें बूथ से बाहर निकाल दिया. उनका आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गई। यहां के टीएमसी नेताओं स्थानीय लोगों का आरोप है के केंद्रीय सुरक्षा बल लोगों को भाजपा के समर्थन में मतदान करने के लिए मजबूर कर रही है और मुसलमान मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान करने से रोकने की कोशिश की जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात