कुंवे में मोबील डालने कि खबर प्रकाशित होने के बाद पंचायत प्रशाशन आया हरकत में, पंचायत प्रधान सह पंचायत के कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर कुंए की सफाई करने में जुटे



जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित बहादुरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत जामशोल स्थित एक कुंवे में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मोबील डालने कि खबर प्रकाशित होने के बाद पंचायत प्रशाशन आया हरकत में. एक दिन बाद ही बहादुरपुर ग्राम पंचायत के पंचायत प्रधान सह पंचायत के कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर कुंए की सफाई करने में जुट गए .इस बारे में बहादुरपुर ग्राम पंचायत की प्रधान मंजु बागदी ने कहा कि पंचायत में छुट्टी थी इसलिए उनको इस घटना के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली, आज जब उनको इसकी जानकारी हुई की किसी ने पानी को दूषित करने का प्रयास किया. हालांकि जिस कुएं में मोबील डाला गया था उस पानी की साफ सफाई की जा रही है और जब तक यह काम पूरा नहीं होता तब तक टैंकरो से पानी का इंतजाम किया जाएगा. अगर जरूरत पड़ी तो टैंकर की संख्या बढ़ाई जाएगी, किसी को भी पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक किसने कुएं के पानी में मोबील डाला था उसकी जांच शुरू नहीं हुई है. बहुत जल्दी इसकी जांच में शुरू कर दी जाएगी, वहीं जब उनसे यह पूछा गया कि यहां पर एक व्यक्ति के घर श्राद्ध का काम हो रहा है लेकिन पानी की कमी से उनको परेशानी हो रही है. इस पर उन्होंने कहा कि इस बात की उनको जानकारी नहीं है और ना ही उसे घर के किसी सदस्य ने उनसे संपर्क किया है ,अगर उनको भी पानी की जरूरत पड़ेगी तो उनके लिए भी पानी के टैंकर का इंतजाम किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर