जामशोल ग्राम के एक कुएं के पानी में मोबील डालने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में हड़कम्प मचा



जामुड़िया - जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक दो के बहादुर पुर ग्राम पंचायत इलाके के पुराना जामशोल स्तिथ एक कुएं के पानी में मोबील डालने की घटना को लेकर उस इलाके में रहने वाले स्थानीय लोगों में हड़कम्प मच गया .इस घटना के बारे में ज्ञात हुआ कि कुछ अज्ञात लोगों ने गांव स्तिथ कुंवे में पीने के पानी को अपना निशाना बनाया है. 

 गांव के लोगों ने लिखित शिकायत बहादुरपुर ग्राम पंचायत के प्रधान से की है. इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कुंए में मोबिल डाल दिया गया है वह ग्राम का बहुत ही पुराना कुंआ है और पूरे गांव के लोग इसी कुएं से पानी लेते हैं. उन्होंने कहा कि यहां पर रास्ते में जो नल लगा हुआ है , उसे भी तोड़ दिया गया है ,इसलिए लोगों को मजबूरन यही से पानी लेना पड़ता है , इसमें भी मोबिल डाल दिया गया है. वह लोग इस बात से बेहद आशंकित है कि इस प्रचंड गर्मी में उनको पीने के पानी की समस्या होगी. उन्होंने कहा कि वैसे भी नल से आज डेढ़ महीना हो गया, पानी नहीं आता है ,क्योंकि मुख्य सड़क के नीचे जो मेन लाइन है वह टूट गया है ,इस वजह से यहां पर पानी नहीं आता,जो नल लगा हुआ था लेकिन उसे भी तोड़ दिया गया है . वह लोग किसी तरह कुएं से पानी लेकर अपने दिनचर्या चलाते थे , अब इस पानी को भी बर्बाद कर दिया गया है. उनका कहना है कि जब तक इस कुंए के पानी को ठीक नहीं किया जाता या नल से पानी नहीं आता तब तक उनके लिए पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, वहीं दूसरी तरफ आसनसोल केंद्र की लोकसभा प्रत्याशी जहांआरा खान का कहना है कि जिस इलाके में यह घटना हुई है वह लोग उनकी पार्टी के वोटर हैं ऐसे में उनका आशंका है कि उन लोगों को सबक सिखाने के लिए यह किया गया होगा. नल तोड़ देना या कुएं में मोबिल डाल देना इस चीज को दर्शाता है कि यहां के लोगों को उनके राजनीतिक पसंद के कारण सजा दी जा रही है. उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यजनक बताया .उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक इंसान को अपनी इच्छा से वोट डालने का अधिकार है, लेकिन उसका पानी बंद कर देना यह अमानवीय कार्य है. उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि जिसने भी इस घृणित कार्य को किया है ,उसे चिन्हित किया जाए और यहां के लोगों को जो पानी की समस्या हो रही है उसे दूर किया जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात