आसनसोल लोकसभा केंद्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह आहलूवालिय नूतन एगारा इलाके में चुनाव से 1 दिन पहले टीएमसी और भाजपा के बीच हुए संघर्ष में घायल भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे





रानीगंज-आसनसोल लोकसभा केंद्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह आहलूवालिया बुधवार को रानीगंज के नूतन एगारा इलाके में चुनाव से 1 दिन पहले टीएमसी और भाजपा के बीच हुए संघर्ष में घायल भाजपा कार्यकर्ता दीप्तरूप मण्डल तथा सौरभ मण्डल के घर पहुंचे और उनकी खोज खबर ली. इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए सुरेंद्र सिंह आहलूवालिया ने कहा कि चुनाव से एक दिन पहले टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के इन दो कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया था उनको बुरी तरह से मारा पीटा गया था. आज उन्होंने उनके घर जाकर उनकी खोज खबर ली .सुरेंद्र सिंह आहलूवालिया ने कहा कि आसनसोल लोकसभा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि यहां पर मतदान हुआ लेकिन कोई भी हिंसक घटना नहीं हुई ,ना कहीं पर गोली चली या बमबाजी हुई. पत्रकारों का भी कहना है कि यहां पर इतनी शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव इससे पहले कभी नहीं हुआ था. उन्होंने कहा कि जब वह यहां पर प्रत्याशी बनाकर पहले दिन आए थे तो उन्होंने कहा था कि वह आतंक पसंद नहीं करते ना खुद हिंसा करते हैं और ना किसी को करने देते हैं यही वजह है कि यहां पर इतनी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ. जिस क्षेत्र से टीएमसी को 10 वोट भी नहीं मिलेंगे वहां पर टीएमसी द्वारा यह आतंक का माहौल बनाया गया था ताकि लोग घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक न जाए ,लेकिन ऐसा नहीं हुआ लोगों ने निडर होकर अपना वोट दिया और यही सबसे बड़ी उपलब्धि रही . इस घटना में जिस युवक के साथ मारपीट हुई थी उसने भी कहा कि उनको पता चला कि आज सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया उनके घर आए हैं यह जानकर उनको काफी अच्छा लगा कि भाजपा के प्रत्याशी उनके साथ हैं और कार्यकर्ताओं का मनोबल इससे बढ़ेगा.इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सराफ भी मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता