जामुड़िया में पानी के लिए फिर दूसरे दिन भी लोगो का विरोध प्रदर्शन



जामुड़िया : गर्मी पड़ते ही जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है .इसका नजारा रविवार के बाद सोमवार दूसरे दिन भी देखने को मिला. ज्ञात हो कि रविवार को वार्ड नम्बर 6 के बाईपास के निवासियों ने पानी की मांग को लेकर रास्ता अवरोध किया था.

 सोमवार को आसनसोल नगर निगम के बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 12 के निघा न्यू कॉलोनी क्षेत्र के लोगो ने पीने के पानी की मांग को लेकर विरोध जताया. यहां के लोगों का कहना है कि कई दिनों से हम लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं .कई बार पानी की समस्याओं को लेकर यहां के पार्षद समरजीत गोस्वामी को भी कहा गया है लेकिन उन्होंने हमारी समस्याओं का समाधान के दिशा में कुछ नहीं किया ,यहां तक कि कभी हम लोगों के पास अपने वार्ड के जनता की सुध लेने तक उचित नहीं समझा,फलस्वरूप आज हम लोग बाध्य होकर शिवडांगा से निघा जाने वाला रास्ता को अवरोध कर दिया है. हमें पानी जब तक नहीं मिलेगा हम लोग ईसी तरह से पथ अवरोध करते रहेंगे. हालांकि आसनसोल नगर निगम के 12 नंबर वार्ड पार्षद समरजीत गोस्वामी के स्थान पर आसनसोल नगर निगम के 10 नंबर वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि भोला पासवान उसे क्षेत्र में जाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया और पानी के टैंकर के जरिए उनका पानी मुहैया कराये जाने का आश्वासन दिया. लेकिन उतेजित जनता का प्रश्न है कि वार्ड 12 के पार्षद कहां है वह क्यों नहीं आए. दूसरे वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि आकर समस्या का समाधान करना पड़ रहा है .यहां के नागरिक अंदर ही अंदर जन प्रतिनिधि के प्रति आक्रोशित है,एवं समझा जा है की यह आक्रोश यहां के नागरिक बैलेट पेपर के माध्यम से दे देगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात