रानीगंज माकपा लोकल एरिया कमेटी की और से 7 तारीख को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में होने वाले विशाल जनसभा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया



रानीगंज-रानीगंज माकपा लोकल एरिया कमेटी की तरफ से बुधवार को रानीगंज के नए बस स्टैंड के सामने एक जनसभा की गई. इस जनसभा के जरिए 7 तारीख को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में होने वाले विशाल जनसभा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. जनसभा के माध्यम से भाजपा हटाओ देश बचाओ टीएमसी हटाओ बंगाल बचाओ का नारा बुलंद किया गया. जनसभा के दौरान माकपा के प्रदेश स्तर के श्रमिक नेता कौस्तव चटर्जी, आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी, रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता, सुप्रियो राय सहित तमाम माकपा नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे. जनसभा के दौरान वामपंथी वक्ताओं ने महंगाई कम करने बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने बंद पड़े कारखाने की जमीन पर नए कारखाने लगाने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की .पत्रकारों के साथ बात करते हुए माकपा नेता कौस्तव चटर्जी ने कहा के वामपंथियों को रानीगंज के सबडिवीजन बनने से कोई एतराज नहीं है, लेकिन उससे पहले राज्य में वर्तमान शासक दल को इस बात का जवाब देना होगा कि रानीगंज, जामुड़िया, कुल्टी को आसनसोल नगर निगम में विलय करने से क्या फायदा हुआ. उन्होंने कहा कि रानीगंज मैं आकर उनको पता चला कि यहां पर फुटपाथ बनाने के लिए भी टेंडर निकाला गया फिर उसको तोड़ने के लिए भी टेंडर निकाला गया. उन्होंने कहा कि सिर्फ कटमनी खाने के लिए यह विलय किया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि बर्न्स कारखाने की जमीन से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस गरीबों का जबर्दस्ती हटाने की कोशिश कर रही है. मगर जब तक लाल झंडा रहेगा गरीबों का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. वहीं ब्रिगेड में 7 जनवरी का होने वाले विशाल जनसभा को लेकर उन्होंने कहा कि उसे जनसभा से युवा वामपंथी नेता लोगों को संदेश देंगे, जिसका भारतीय राजनीति में दूरगामी प्रभाव होगा. उन्होंने कहा कि एक पार्टी भले ही 12 वर्षों से सत्ता में नहीं है, लेकिन 7 जनवरी को यह पता चल जाएगा कि अभी भी लोगों का समर्थन वामपंथियों के साथ ही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता