राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में रानीगंज ने परचम लहराया



रानीगंज के एम एम ए एंड फिटनेस अकादमी के विद्यार्थियों ने आसनसोल में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में रानीगंज का परचम फहराया है. जिसमें उन्होंने स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन में दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक स्थापित कर रानीगंज का मान बढ़ाया है . अकादमी के संस्थापक एवं मुख्य ट्रेनर मोहम्मद मंसूर आलम ने बताया की अकादमी की तरफ से इसके विद्यार्थियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पिछले कुछ सालों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें आयुष प्रसाद एवं ने 40 वर्ष से कम भार वर्ग एवं 17 वर्ष से कम आयु की कैटेगरी में कराटे में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. प्रीत प्रसाद ने 35 किलोग्राम से कम एवं 17 साल से कम उम्र की आयु के वर्ग में कराटे में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. ‌गौरतलब है कि पिछले वर्ष गोवा में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अकादमी के सदस्यों ने काफी अच्छा प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए थे जिसमें रजत पदक के अलावा किक बॉक्सिंग में आयुष प्रसाद ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक अर्जित किया था एवं इस बार दिल्ली में 16 दिसंबर से 19 नवंबर को होने वाले राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अमन प्रसाद के अलावा अन्य विद्यार्थियों को भी कई पदकों की आशा है. संस्था के संरक्षक एवं मुख्य सलाहकार संदीप भालोटीया ने बताया कि अकादमी के विद्यार्थी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, एवं समाज में खेलकूद के अलावा शारीरिक विकास पर भी ध्यान देने में इस अकादमी का काफी योगदान है. पिछले कुछ समय में अकादमी ने किक बॉक्सिंग में एमेच्योर एवं प्रोफेशनल प्रतियोगिता का आयोजन राज्य स्तर पर किया है एवं शहर की महिलाओं एवं बच्चों को आत्मरक्षा के लिए शिक्षित करने में भी अकादमी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है . श्री भालोटीया ने बताया कि आने वाले समय में एकेडमी शीघ्र ही राज्य स्तर पर एक प्रोफेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन भव्य स्तर पर करने जा रही है.रानीगंज के निवासी इस खबर को सुनकर काफी खुश है और गर्व का अनुभव कर रहे हैं . राज्य के कानून मंत्री श्री मलय घटक , विधायक श्री नरेंद्र चक्रवर्ती एवं आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय ने अकादमी के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली