जलपाईगुड़ी : अगर सरकार नहीं चाहेगी तो भ्रष्टाचार नहीं हो सकता, सरकार को काम नहीं चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए। जलपाईगुड़ी में डीवाईएफआई नेता मीनाक्षी मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इस तरह की टिप्पणी की. वे डीवाईएफआई की इंसाफ यात्रा को संबोधित कर रही थी.डीवाईएफआई की इंसाफ यात्रा रविवार रात जलपाईगुड़ी पहुंची. उस रात जलपाईगुड़ी कदमतला मोर रोड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मीनाक्षी मुखर्जी ने राज्य और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. मीनाक्षी ने कहा पश्चिम बंगाल में चोरों की सरकार चल रही है. उन्होंने दावा किया कि अगर सरकार नहीं चाहे तो भ्रष्टाचार संभव नहीं है. भ्रष्टाचार करना है तो ऊपर से नीचे तक सेटिंग करनी होतो है। उस सेटिंग में राज्य में भ्रष्टाचार हो रहा है. इस बीच एक के बाद एक तृणमूल नेताओं और मंत्रियों को ईडी द्वारा तलब किया जा रहा है. हालांकि मीनाक्षी ने ईडी की भूमिका पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा ईडी का काम लोगों की सुरक्षा करना और जनता के पैसे के साथ-साथ लोगों की जान बचाना है. जनसभा में डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं समेत वामपंथी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गई. इसके अलावा कई लोगों के साथ बच्चे भी मीनाक्षी मुखर्जी के साथ सेल्फी लेते नजर आए.

0 टिप्पणियाँ