श्याम दीवाने की और से जरूरत मंद बच्चो को फुलझड़ी और मिठाई प्रदान की गयी






जामुड़िया : शनिवार को श्याम दीवाने की ओर से जामुड़िया बाजार स्थित श्री अग्रसेनजी भवन में दीपावली के अवसर पर कुछ जरूरत मंद बच्चों को मिठाई का पैकेट, फुलझड़ी, कैंडल लाइट ,सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री श्याम बाबा की पूजा अर्चना एवं आरती के साथ किया गया . कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की बोरिंगडांगा, थानामोड, जामुड़िया बाजार ,बनिया पट्टी,मारवाड़ी,पट्टी,कोड़ा पाड़ा, मास्टर पाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों की चार सौ से अधिक बच्चों को दीपावली का उपहार स्वरूप यह सामग्री प्रदान किया गया.  कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के रोहित चौधरी ने कहा कि हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य उस बच्चे के साथ दीपावली का आनंद लेना है जो काफी जरूरत मंद है .हमारी संस्था बीते 5 वर्षो से दीपावली पर्व पर बच्चों के साथ मनाती है .इस अवसर पर संस्था के रोहित चौधरी के अलावा हरीश चौधरी उर्फ युवराज ,पीयूष जिंदल,शुभम पटवारी, अमन डोकानिया, कनक संथालिया, शुभम गुप्ता, अमन मेगोतिया, अनूज मावण्डीया ,मयंक चौधरी, विनय मित्तल, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन