कोलकाता : मेमारी के बामुनपाड़ा में मोबाइल फोन की दुकान में दुस्साहसिक चोरी की घटना से पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। मालूम हो कि चोरों का एक समूह एडबेस्टर की छत तोड़कर दुकान में दाखिल हुआ और वहां से सारा सामान चुरा लिया. शुक्रवार को वे दुकान पर आए और देखा कि दुकान की ज्यादातर महंगी चीजें चोरी हो चुकी हैं. छत टूटी हुई है . दुकानदार ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. मामले की सूचना पहले ही मेमारी पुलिस स्टेशन को दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 टिप्पणियाँ