दुर्गा पूजा को लेकर की गयी प्रशासनिक बैठक




रानीगंज-दुर्गा पूजा अब कुछ ही दिन दूर है, इसलिए दुर्गा पूजा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय ने पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी रानीगंज के 112 पूजा समिति के सदस्यों के साथ आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के रानीगंज थाना की और से एक बैठक की . सोमवार की संध्या रानीगंज के पंजाबी मोड़ स्थित एक गैर सरकारी संस्था के बैठक कक्ष में पूजा समिति को दुर्गा पूजा के दौरान पूजा के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गयी. इस विशेष बैठक में रानीगंज थाने की पुलिस प्रशासन के साथ-साथ ट्रैफिक गार्ड के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. इसी तरह रानीगंज अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग, रानीगंज बोरो चेयरमैन सहित विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद मौजूद रहे. व्यापारी संगठनों के सदस्य भी मौजूद थे. रानीगंज पुलिस थाना प्रभारी सुदीप दासगुप्ता और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी ने सभी पूजा समितियों के आयोजकों को लाइसेंस प्राप्त पूजा आयोजन के नियमों की जानकारी दी. लाइसेंस प्राप्त पूजा समितियां ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं .उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें पूजा की अनुमति मिल जाएगी, लेकिन जिन लोगों को अभी तक अनुमति नहीं मिली है, उन्हें पूजा आयोजित करने के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा. साथ ही उन्होंने इस दिन बताया कि पूजा समितियों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दर्ज कर प्रशासन भविष्य में उचित कदम उठाएगा. इसके अलावा इस बैठक में उन्होंने पूजा समितियों से 6 अक्टूबर को आसनसोल के रवीन्द्र भवन में एक विशेष बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया.इस बैठक में रानीगंज पुलिस इंस्पेक्टर और एसीपी सेंट्रल के अलावा एसीपी ट्रैफिक प्रदीप मंडल, रानीगंज ट्रैफिक गार्ड ओसी चित्ततोष मंडल, एमआईसी दिवेन्दु भगत, रानीगंज के बोरो चैयरमेन मुज्जमिल शाहजादा,रानीगंज ब्लॉक् तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रूपेश यादव,रानीगंज फायर ब्रिगेड के ओसी और रानीगंज के तीन चौकियों के आईसी समेत पूजा कमिटी के सदस्य गण मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात