सीटू के जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए की गई रैली



 रानीगंज-वामपंथी श्रमिक संगठन सीटु की तरफ से मंगलवार को रानीगंज के डॉल्फिन मैदान से एक रैली निकाली गई .इस रैली ने रानीगंज के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा क. अंत में नेताजी मोड़ के निकट आकर एक पथसभा में तब्दील हो गई . इस रैली में रानीगंज के पूर्व विधायक रुणु दत्ता ,हेमंत प्रभाकर ,कृष्णा दास गुप्ता, सुप्रियो राय, मलय मंडल आदि उपस्थित थे. इस रैली का आयोजन 7 तथा 8 अक्टूबर को दुर्गापुर में सीटु के सम्मेलन के बारे में लोगों को जागरूक करना तथा उसकी सफल बनाने का आवाहन करना था .7 तथा 8 अक्टूबर को वामपंथी श्रमिक संगठन सीटू की तरफ से दुर्गापुर में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जाने वाला है, जिसमें श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके साथ ही आज की रैली में श्रमिक हितों से जुड़े कई मुद्दों को लेकर आवाज उठाई गई, इनमें संगठित तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 26000 करने ,डिजिटल इलेक्ट्रिक मीटर लगाने का विरोध किया गया .इसके साथ ही रैली में शामिल हुए वामपंथी नेताओं ने केंद्र तथा राज्य सरकार पर श्रमिक हितों की अनदेखी करने और तमाम तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात