गुरुवार को आसनसोल में निकलने वाले दुर्गापूजा कार्निवाल की तैयारी का जायजा लिया मंत्री मलय घटक ने,







आसनसोल-कल यानी गुरुवार को आसनसोल में दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया जाएगा. आसनसोल के बीएनआर मोड़ से भगत सिंह मोड तक इस कार्निवल का आयोजन होगा. आपको बता दें कि पहले दुर्गा पूजा के बाद राज्य सरकार के तत्वावधान में सिर्फ कोलकाता में कार्निवाल का आयोजन किया जाता था, लेकिन पिछले साल से हर जिले में कार्निवाल का आयोजन हो रहा है .इस साल पश्चिम बर्दवान जिले में दुर्गापुर तथा आसनसोल दोनों जगह पर कार्निवाल का आयोजन होगा. इसे लेकर बुधवार को आसनसोल के सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक में राज्य के मंत्री मलय घटक पश्चिम वर्दमान जिले के जिला शासक एस पोन्नाबलम, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी,पुलिस आयुक्त सहित प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे. यहां पर कल के कार्निवल के सुचारू आयोजन को लेकर बातचीत हुई .इसके उपरांत सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और मंत्री मलय घटक ने कार्निवल स्थल का जायजा भी लिया .इस बारे में मलय घटक ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार पिछले साल से हर जिले में कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है. पश्चिम वर्दमान जिले में दो स्थानों पर कार्निवल होगा एक दुर्गापुर में और दूसरा आसनसोल में. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पश्चिम बर्दवान ही एक ऐसा जिला है जहां पर दो जगह पर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने इसके लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया और कहा कि कल के इस कार्निवल में आसनसोल की 16 पूजा कमेटियों को हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया गया था . कार्निवल में 16 पूजा कमेटीयां रहेगी. कार्निवल में हिस्सा लेने वाली पूजा कमेटियों के लिए पुरस्कार भी हैं. प्रथम स्थान अधिकार करने वाले पूजा कमेटी को 1 लाख, द्वितीय स्थान अधिकार करने वाली पूजा कमेटी को 75 हजार और वहीं तीसरे स्थान पर आने वाली पूजा कमेटी को 50 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल