रानीगंज-विश्व हिंदू परिषद की तरफ से रविवार को रानीगंज के मारवाड़ी पट्टी इलाके स्थित उनके कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया. इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के आसनसोल जिला अध्यक्ष मनोज सराफ ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की तरफ से 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पूरे भारत में शौर्य जागरण रथ यात्रा के रूप में रथ यात्रा निकाली जा रही है .1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक बंगाल में भी इस रथ यात्रा को किया जाना था ,लेकिन बंगाल के हिंदू विरोधी सरकार द्वारा इस रथ यात्रा की अनुमति प्रदान नहीं की गई है. इसके खिलाफ विश्व हिंदू परिषद द्वारा अदालत का दरवाजा खटखटाया गया है .मनोज सराफ ने कहा कि उनको देश के कानून व्यवस्था पर पूर्ण भरोसा है और उनको पूरा विश्वास है की अदालत से उनको इस रथ यात्रा को पूर्व नियोजित योजना के अनुसार ही करने की अनुमति प्राप्त होगी. मनोज सराफ ने कहा कि 8 अक्टूबर को रानी रश्मोनी रोड इलाके में हिंदू महासभा का आयोजन यथावत होगा और विश्व हिंदू परिषद के आव्हान पर होने वाले इस हिंदू महासभा में पूरे प्रदेश से भारी संख्या में सनातन धर्म के लोगों के जुटने की आशा है. इस मौके पर मनोज सराफ के अलावा आसनसोल जिला विश्व हिंदू परिषद महासचिव तेज प्रताप सिंह ,रानीगंज प्रखंड सचिव शुभम रावत, बजरंग दल के सह प्रभारी लालु शर्मा ,आसनसोल जिला बजरंग दल संयोजक हर्ष मिश्रा ,विश्व हिंदू परिषद के रानीगंज ब्लॉक अध्यक्ष मनीष शर्मा उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ