जामुड़िया- जामुड़िया के बदहाल सड़क मरम्मत की मांग को लेकर सोमवार को जामुड़िया से रानीसाएर होते हुए रानीगंज एवं जामुड़िया से चांदा होते हुए आसनसोल के रूट पर चलने वाले सभी मिनी बसों का आवगमन मिनी बस का कर्मियों ने रोक दिया. बसों का परिचालन ठप्प होने से इस रुट से आने जाने वाले यात्रियों को भारी फजीहत उठानी पड़ी. सभी मिनी बस के चालकों ने जामुड़िया रानीसायर से होकर रानीगंज जाने वाले मुख्य सड़क वार्ड संख्या छह स्थित जादु डांगा मोड़ के पास प्रातः से ही परिचालन बंद कर सड़क पर ही बसों को खड़ा कर दिया. बस चालको ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि जामुड़िया से रानीसयार ओर चांदा की सड़कें इतनी खराब स्थिति में है, जिसके कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है सड़क पर जगह-जगह तालाब की स्थिति बन गई हैं. यहां तक कि सड़क पर दिए गए सारे कोलतार (पिच) भी उखड़ गई है और बड़े-बड़े पत्थर बाहर आ गए हैं. पिछले छह माह से जामुड़िया सड़क की स्थिति बहुत ही खराब होने के कारण जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को बार-बार प्रशासन को सूचित करने के बावजूद भी कोई फायदा नहीं हुआ. आज सुबह जब एक मिनी बस जामुड़िया से रानीगंज जा रही थी तभी जादूडांगा मोड़ के पास खराब सड़क के कारण बस पलटी मारने जैसी स्थिति पैदा हो गई थी, लेकिन बस के ड्राइवर ने बस पर किसी तरह से काबू पा लिया, जिसके बाद से ही जामुड़िया रूट की सभी बसों को बंद कर जादु डांगा मोड़ के पास विरोध प्रदर्शन किया.उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार दुर्गापूजा सामने है,लोगो के मन में पूजा को लेकर उमंग है,पर यहां के लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे है,न जाने कब दुर्घटना के शिकार हो जाएं. वहीं जादु डांगा मोड़ पर विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शन कारियों को समझाने के लिए मौके पर जामुड़िया थाना एवं ट्रैफिक विभाग के प्रभारी पहुंचे ,लेकिन सभी बस चालक सड़क निर्माण की बात पर अड़े रहे ,वे पुलिस को बातों को मानने के लिए तैयार नहीं थे.अंततः जामुड़िया बोरो एक के चैयरमेन शेख शानदार मौके पर पहुंचे उन्होंने ने दो से तीन दिनों का मोहलत मांगा, पीडब्लुडी के अधिकारी को भी इसकी जानकारी दी गई ,तब जाकर करीब चार घण्टे के पश्चात सभी बस चालकों ने जदुडांगा मोड़ से बस हटा लिया, लेकिन दो से तीन दिनो तक जब तक इस रूट की सड़क मरम्मत नहीं हो जाती तब तक सभी बसों का परिचालन ठप्प कर दिया गया,ज्ञात हो कि जामुड़िया से रानीगंज एवं आसनसोल रुट में 41 मिनी बसों का आवागमन होती है.




0 टिप्पणियाँ