जामुड़िया - जामुड़िया औधोगिक अंचल स्तिथ सुपर स्मेल्टर्स एवं रामजी इन दो कारखाना के बाहर सीटू की ओर से दुर्गापूजा बोनस सहित दुर्गापुर में 7 एवं 8 अगस्त को सीटू की ओर से होने वाले जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभा किया गया .इस मौके पर सीटू नेता मनोज दता ने कहा कि अब दुर्गापूजा में कुछ ही दिन बचे हुए है .इसके पहले कारखाना में कार्य करने वाले सभी श्रमिको को जो उनका हक पुजा बोनस है ,उन्हे कारखाना प्रबन्धन द्वारा समय पर बोनस देना होगा. बहुत से ऐसे श्रमिक भी है जिनका बोनस तो चुकती हो गया है, लेकिन जिन्हें नहीं मिल रहा है उसे भी प्रदान करना होगा. अगर श्रमिको को उनका पुरा हक नहीं दिया गया तो पुजा के बाद हमलोग बड़े अंदोलन पर जायेंगे. इसके अलावा इसी माह में सीटू की ओर होने वाले जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है, उसको सफ़ल बनाने हेतु सभी को सम्मिलित होने के लिए आव्हान किया गया है .इस मौके पर सुमित कवि, बुद्धदेव रजक ,उज्जल चटर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ