रानीगंज-लगातार तीन दिनों से होती तेज बारिश के कारण सभी लोग परेशान हैं, वही कुछ ऐसे इलाके हैं जो निचले हिस्से में होने के कारण जलमग्न हो उठें हैं, ऐसा ही नजारा रानीगंज के वार्ड संख्या 36 शिशु बागान गांधी खटाल इलाके में देखने को मिला, इलाके में लगभग 30 से 35 परिवार भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं, सभी के घरों में पानी घुस गया है .लोगों को परेशानियां हो रही हैं, साथ ही साथ नाली निकासी व्यवस्था ठीक न होने के कारण इस स्थिति की लोगों ने शिकायत की, , उन्होंने जल्द ही प्रशासन से उनकी समस्या के समाधान की गुहार लगाई , उन्होंने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि नगर निगम अंतर्गत शहर में रहने के बावजूद भी उन्हें मूलभूत सुविधाएं ठीक ढंग से नहीं मिल रही, इलाके की स्थिति कुछ खास ठीक नहीं है और तो और नाली निकासी की भी व्यवस्था इतनी खराब है कि सड़कों और घरों के अंदर तक गंदा पानी आ जा रहा है, और बरसात के मौसम में वैसे ही डेंगू का खतरा मंडराता है, वैसे ही बंगाल में कई डेंगू प्रभावित लोग इलाजरत है और कुछ की मौत भी हो चुकी है, ऐसे में इलाके में गंदा पानी लोगों के अंदर डेंगू के भय को और बढ़ा रहा है, इलाके वासियों ने प्रशासन के ढ़ीले रवैया पर तंज कसते हुए आज प्रदर्शन भी किया. इलाके वासियों ने प्रशासन के सामने अपनी मांगे रखी और उनकी परेशानियों के निवारण की गुहार लगाई.




0 टिप्पणियाँ