जामुड़िया : सोमवार को ईसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यलय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया . यह विरोध प्रदर्शन तृणमूल श्रमिक संगठन आई एन टी टी यु सी की तरफ से किया गया, जहां पर ट्रक चालक एवं ट्रक मालिकों ने अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन एवं सातग्राम एरिया दफ़्तर को कई घंटे घेराव किया .इस विषय पर तृणमूल श्रमिक संगठन आइ एन टी टी यु सी ट्रक ड्राइवर और ऑनर एसोसिएसन के अध्यक्ष दीपक दास ने बताया कि हम लोगों का आंदोलन कई महीनों से चल रहा है. हमारी मांगे है कि हमारे जो ट्रक ईसीएल में लगते हैं वह वाहनों के टैंडर प्रक्रिया के तहत एक ही व्यक्ति को टैंडर से कार्य दिया जा रहा है ,जबकि और ट्रक मालिक हाथ पैर हाथ धरे बैठे हुए हैं. हमारे साथ मैनेजमेंट की बात हुई थी, लेकिन विभिन्न एरिया में यह टेंडर की प्रक्रिया निकल गई है इसका हमलोग तीव्र विरोध करते हैं, और अगर हमारी मांगे जल्द नहीं मानी गई, तो हमलोग इससे भी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इस मौके पर कमल विश्वास, सुदीप्तो दतो, मुन्ना प्रसाद ,कादिर खान, मौहम्मद अनवर ,सुदर्शन सरकार ,रमेश मलाकार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ