रानीगंज-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में बीजेपी की ओर से 17 सितंबर से सेवा सप्ताह का पालन किया जा रहा है . इसी क्रम में मंगलवार को बल्लभपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बीमार मरीजों को फल मिठाइयाँ दी गई.इस दिन संयोजक तापस दास ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन पर एक सप्ताह चलने वाला सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम अपनाया गया है.उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है और पूरी दुनिया के सामने भारत का मान बढ़ाया है. आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश में देश के विकास और सम्मान को एक और मुकाम मिलेगा. इस दिन उनके साथ जिला भाजपा की प्रतिमा बाउरी समेत भाजपा की अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.


0 टिप्पणियाँ