पंचायत निर्वाचन में बिजयी माकपा उम्मीदवारों को सम्मानित किया गया




रानीगंज --- 33 नंबर वार्ड इलाके स्तिथ माकपा कार्यालय में सारा भारत मजदूर यूनियन की तरफ से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां पर बीते पंचायत चुनाव में माकपा के जिन प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई थी उनको सम्मानित किया गया .इस मौके पर माकपा नेताओं ने कहा कि बीते पंचायत चुनाव में जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर व्यापक हिंसा और धांधली हुई थी ,उसे देखते हुए भी के जिन प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है वह निसंदेह ही गर्व का विषय है .उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा एक संगठनात्मक रूप से धांधली की गई थी ,प्रत्याशियों को नामांकन भरने नहीं दिया गया था, जिन्होंने नामांकन भर लिया था ,उनका नामांकन वापस लेने पर मजबूर किया गया था. अत्याचार किया गया था ,परिजनों के ऊपर भी हमले हुए थे .उन्होंने कहा कि प्रशासन का हर तबका टीएमसी को जीत दिलवाने के लिए तत्पर रहा चाहे वह किसी थाने का प्रभारी हो या एसपी, डीएसपी रैंक का अधिकारी .उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में बीडीओ की जो भूमिका रही वह सब ने देखा कि किस तरह से बीडीओ ने धांधली कर तृणमूल कांग्रेस को जिताने की कोशिश की, इसके बावजूद पश्चिम बर्दवान में एक पंचायत पर माकपा का कब्जा हुआ है जो कि निसंदेह गर्व का विषय है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता