जामुड़िया - ईसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र के निम डांगा प्रोजेक्ट स्थित सातग्राम इंक्लाइन में बुधवार को जॉइंट एक्शन कमिटी (जैक) की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर कोलियरी मेनेजमेंट कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया .इस मौके पर इंटक नेता राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि सभी इसीएल श्रमिको को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है . प्राइवेट कंपनी के हाथों में सौंप कर कोलियरी को बेसरकारी करन किया जा रहा है, बेसरकारी करन हो लेकिन जो कोलियरी सम्पूर्ण रूप से बंद हो गया है उसे बेसरकारी करन किया जाय लेकिन यह देखा जा रहा है कि जो कोलियरी सम्पूर्ण रूप से चालु है उसे भी प्रईवेट कंपनियों के हाथों में सौंपा जा रहा है .इसीएल में कार्य करने के दौरान किसी कारण वश श्रमिक की मौत हो जाती है तो उन्हे जल्द से जल्द उनके परिवार के सदस्य को नौकरी देना होगा. कोल इंडिया बेतन बोर्ड को सही रूप से लाग नहीं करती है तो हमलोग अक्टूबर में तीन दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे. हमलोग को बातें इसीएल नहीं मानती है तो आने वाले समय में हमलोग बड़े अंदोलन पर जायेंगे. इस मौके पर श्रमिक नेता गोपाल शरण ओझा, जयकिशन मिश्रा, भरत पासवान, सुशील कुमार दे ,उत्तम माजी, रामसाही साहु, हिमाद्रि चक्रवर्ती ,सेयद इलियास, मुकेश सिन्हा, चंदन धीवर, मौहम्मद सिराज आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ