बैंक में बीमा कम्पनी द्वारा जमा राशि वापस मिलने पर उपभोक्ताओं में खुशी



 जामुड़िया : सोमवार से जामुड़िया स्तिथ बैंक ऑफ इंडिया में बीमा कम्पनी द्वारा जमा राशि वापस मिलने पर उपभोक्ताओं में खुशी का लहर देखी गयी.

 जामुड़िया बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया में हुए लाखो रुपये की फर्जीवाड़े की जांच करने के लिए सोमवार को वरिष्ठ अधिकारी निर्मलेन्दु बिस्वास के नेतृत्व में छह सदस्यों की जांच दल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में पहुंच कर जांच शुरू कर दिया, वहीं जब स्थानीय लोगों एवं उपभोक्ताओं को जाँच दल आने की खबर मिली तो सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ बैंक के अंदर प्रवेश कर गया और सभी अपनी जमा पूंजी वापस करने की मांग करने लग गए. जाँच दल के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को जमापूंजी वापस दिलाने की आश्वासन के बाद उपभोक्ता संयम रख बैंक में ही बैठ गए. इस दौरान बैंक में काफी गहमा- गहमी का माहौल बना हुआ था. इस बारे में पूछे जाने पर जांच दल के मुख्य अधिकारी निर्मलेन्दु बिस्वास ने कहा कि घोटाले की जांच शुरू कर दिया गया है .किसी भी उपभोक्ताओं को उनका जमा पूंजी नुकसान नहीं होगा. सभी का रकम पूरी तरह से इस बैक मे सुरक्षित है .उन्होंने कहा कि सूध इन्सुरेंस बैंक के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बीमा योजना के लिए अनुबंध है. इस प्रकार की घटना सिर्फ जामुड़िया शाखा में देखी गई है. इसके लिए महुआ मुखर्जी के अलावा और कौन कौन से लोग इसमें शामिल है .इसकी जांच किया जा रहा है. इसके अलावा निर्मलेन्दु बिस्वास ने महुआ मुखर्जी के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि आज महुआ मुखर्जी बैंक भी नही आई है ,उनसे पूछा गया कि बैंक की ओर से पुलिस प्रशासन के पास मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया है, तो उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया अपने स्तर पर जांच कमेटी का गठन किया है. जाँच दल इसकी पूरी जानकारी उच्च स्तरीय अधिकारियों को देगी. उसके बाद ही कोई मामला पुलिस प्रशासन के पास दर्ज कराई जाएगी . उन्होंने बताया कि फर्जी वाड़े में कितने रुपये का गोलमाल किया गया है इसकी सटीक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन इस फर्जी वाड़े में तीन दर्जन से अधिक लोग शिकार हुए हैं. उन्होंने कहा कि बीमा योजना के लिए जिनका ट्रांजेक्शन बैंक के द्वारा किया गया है. उनका पूंजी पूरी तरह से सुरक्षित है ,और जिनका नगद भुगतान के बावजूद बीमा नहीं किया गया है इसकी जांच कर उचित रकम की वापसी होगी. वहीं इस बैक के पुर्व अधिकारी प्रेम अग्रवाल ने कहा कि हमलोग भी इसकी जांच पड़ताल कर रही है कि यह मामला क्या है इसके लिए बैंक ऑफ इंडिया का पुरा टीम आया हुआ है. हमलोग चाहते है कि इस मामले को दो से तीन दिनों के भीतर इस मामले का शार्ट आउट कर दिया जाये ओर जितने भी लोग हैं उनका पैसा वापस कर दिया जायेगा. कोई भी ग़लत तरीके से कार्य हुआ है तो उस पैसे को रिकवरी कर सारे ग्राहकों को वापस मिलना चाहिए क्योंकि ये सभी ही हमारे बैंक के ग्राहक है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता