कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस कुनुस्टोरिया कोलियरी में पिट मीटिंग किया



 जामुड़िया - सोमवार को कुनुस्तोरिया एरिया क्षेत्र के कुनुस्टोरिया कोलियरी 2 नंबर पिट पर आईएनटीटीयूसी से सम्बद्ध केकेएससी के द्वारा एक पीट मीटिंग किया गया .इस मौके पर केकेएससी के महामंत्री हरेराम सिंह ने श्रमिकों के हितों के संदर्भ में कई बातें श्रमिकों के सामने रखते हुए कहा कि बंकोला एवं तिलाबनी कोलियरी में 500 श्रमिक कार्य करते है ,उसे भी निजी कम्पनी के हाथों में सौंप दिया गया. इसके अलावा सोदपुर एरिया क्षेत्र में चलने वाले 4 कोलियरी को उन्हे भी निजी कम्पनी के हाथों में सौंप जा रहा है ओर जो भी कोलियरी चल रहे है उसे भी उन्हे देने के फिराक में है .आज पुरे इसीएल में लगभग 45000 हजार इसीएल कर्मी कार्य कर रहे है उसका क्या होगा. आज यहां पर आकर निजी कम्पनी बड़ी बड़ी मशीन लगाकर कोयला उत्पादन कर उससे अपना मुनाफा करेंगे .इसका मतलब यह कि पिहले जिस तरह श्रमिको के साथ होता था आज भी उसी तरह से हो रहा है .पहले निजी कम्पनी के समय में बोनस के नाम पर लड्डू थमा दिया करता था जिसका विरोध श्रमिको ने किया था .तब 30 जनवरी 1973 में इंदिरा गांधी के समय में कोलियरी का राष्ट्रीय करन हुआ था,तब उन्होंने ने यह नही चाहा था कि इसे पुनः निजी कम्पनी के हाथों में दिया जाय यहां पर कोलियरी होने पर आसपास के सभी इलाकों का बिकाश हो .ग्राम की उन्नति होगी, लेकिन आज मोदी जी के सरकार में इस तरह के देखने को मिल रहा है. इससे बड़ी दुःख बात ओर क्या होगा लेकिन हमलोग इसे रोकने के लिए लड़ाई करेंगे .इस मौके पर केकेएससी के एरिया सचिव रामेश्वर भगत, शाखा सचिव संजय चौधरी, बालेश्वर मंडल, धनंजय कहार, शेख ओकेश, जगन्नाथ सेठ, बिना पानी बाऊरी, प्रमोद कहार एवं सुरेंद्र यादव आदि संगठन से जुड़े हुए कुर्मी उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता